Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम अस्पताल में दर्दनाक मौत, चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
    जमशेदपुर झारखंड

    एमजीएम अस्पताल में दर्दनाक मौत, चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में शुक्रवार तड़के एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया, जब एक मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान परसुडीह निवासी के रूप में हुई है, जिसे 16 मार्च को गंभीर हालत में अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मरीज लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और उसके एचआईवी एवं टीबी से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय उसकी मां भी वहां मौजूद थी और उसने बेटे को यह कदम उठाने से रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह खुद को संभाल नहीं सका और अचानक चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, विशेषकर ऊपरी मंजिलों पर मरीजों की निगरानी और सुरक्षा उपायों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। वहीं, पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर गम्हरिया में प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को पारदर्शी व सटीक कार्य के निर्देश
    Next Article बेंगलुरु एयरपोर्ट पार्किंग में हादसा: मानगो के युवक रोहित शुक्ला की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.