जमशेदपुर में रसोई गैस संकट गहराया, घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर लोग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शहर में रसोई गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जहां लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। स्थिति ऐसी है कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दिनभर मशक्कत करनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियां पर्याप्त आपूर्ति का दावा तो कर रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके दैनिक जीवन पर असर पड़ रहा है।
शमा परवीन ने बताया कि महिलाओं को इस समस्या से सबसे ज्यादा जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है और वे रोजा रख रही हैं, इसके बावजूद गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था के पालन में भी कठिनाई हो रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और कालाबाजारी या वितरण में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
फिलहाल, शहरवासी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि प्रशासन इस समस्या पर जल्द ध्यान देगा और उन्हें इस परेशानी से राहत

