Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान की तैयारी तेज
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान की तैयारी तेज

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान की तैयारी तेज

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला समाहरणालय सभागार में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा आगामी टीकाकरण अभियान की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

    अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी टीका 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दिया जाता है। प्रथम चरण में 14 से 15 वर्ष आयुवर्ग की करीब 8518 चिन्हित बच्चियों का टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू होकर पहले तीन महीने कैंप मोड में संचालित होगा।

    बैठक में टीकाकरण से जुड़ी तैयारियों जैसे प्रशिक्षण, कोल्ड चेन, लॉजिस्टिक्स, मॉनिटरिंग और जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

    विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठकों, आईसीडीएस के माध्यम से जागरूकता तथा प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स बैठक और कंट्रोल रूम स्थापित करने जैसे कदम भी तय किए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, कई क्षेत्रों में धीमी प्रगति पर नाराजगी
    Next Article जामताड़ा में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न

    Related Posts

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.