Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकतंत्र के महापर्व में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान: जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति हुए सम्मानित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    लोकतंत्र के महापर्व में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान: जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति हुए सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकतंत्र के महापर्व में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान: जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक हुए सम्मानित
    जामताड़ा। नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति को जामताड़ा के उपायुक्त रवि आनंद द्वारा सम्मानित किया गया। नगर भवन, जामताड़ा में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं कुशल प्रबंधन की सराहना की गई।
    समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में सभी विभागों का समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिसमें शिक्षा विभाग ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने विशेष रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मास्टर प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों की टीम ने निर्वाचन कार्य को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया।
    कार्यक्रम में आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी, मास्टर प्रशिक्षक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। सभी ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान को सराहा और इसे टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
    इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय रहा, जहां उपस्थित लोगों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
    समारोह के अंत में उपायुक्त रवि आनंद ने यह संदेश दिया गया कि भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए जामताड़ा जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस- 20 मार्च, 2026 प्रसन्नता का वैश्विक संकल्प और भारतीय संदर्भ
    Next Article जामताड़ा में आरडीएसएस कार्यों की समीक्षा, बिना एनओसी काम पर सख्ती

    Related Posts

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    October 17, 2026

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    October 17, 2026

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेल देवी को दशहरा का निमंत्रण, आज होगा जोड़ा बेल पूजन

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    कैलाश नगर दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    नव देवी सम्मान समारोह में नारी शक्ति का सम्मान

    मां कालरात्रि की पूजा के साथ दुर्गोत्सव चरम पर, पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु।

    *सेवा मुक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर से कार्य ले रहा शिक्षा विभाग*

    जयनगर मनोकामना दुर्गा मंदिर में सायंकालीन महा आरती में उमर रही श्रद्धालुओं की भीड़।

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.