Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में कई अहम फैसले, जुगसलाई नियुक्ति रद्द; राजस्थान महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में कई अहम फैसले, जुगसलाई नियुक्ति रद्द; राजस्थान महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में कई अहम फैसले, जुगसलाई नियुक्ति रद्द; राजस्थान महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन (कार्यकाल 2026–28) की प्रथम कार्यकारिणी बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस मंडप में जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को सशक्त और समाजोन्मुख बनाने के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    सबसे प्रमुख फैसले में जुगसलाई शाखा अध्यक्ष की नियुक्ति को असंवैधानिक करार देते हुए दो सदस्यीय एड-हॉक कमेटी (दिलीप गोयल व रामजी शर्मा) का गठन किया गया। कमेटी को आमसभा आयोजित कर विधिवत चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में वर्ष 2026 में गोपाल मैदान में भव्य राजस्थान महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं, समाज के अंदरूनी विवादों के समाधान के लिए 7 सदस्यीय पंचायत समिति गठन का प्रस्ताव भी रखा गया।

    सामाजिक परंपराओं से जुड़े निर्णयों में पगड़ी/टीका रस्म में गरुड़ पुराण भेंट राशि ₹20 तय की गई। साथ ही जन्म, विवाह व गृह प्रवेश जैसे अवसरों पर किन्नर समुदाय को दिए जाने वाली राशि ₹3100 निर्धारित करने पर सहमति बनी, जिसकी जानकारी प्रशासन को देने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता, सामाजिक जिम्मेदारी और परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

    उपस्थित प्रमुख सदस्य:

    विनोद जैन, नंद किशोर अग्रवाल, सुभाष पटवारी, दीपक भालोटिया, विमल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, आकाश शाह, अंकुश जवानपुरिया, विजय कुमार गोयल, मंजू खंडेलवाल, दिलीप गोयल, मनोज चेतानी, वीरेंद्र मुनका, अशोक खंडेलवाल, सीए पवन कुमार अग्रवाल, महावीर अग्रवाल (अधिवक्ता), कमल किशोर लड्डा, सुशील कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, धर्मचंद पोद्दार, कैलाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विश्वनाथ शर्मा, विजय कुमार बंसल, रामजी शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, विवेकानंद लोढ़ा, प्रकाश कुमार अग्रवाल, रतन सहरिया, हरिओम सरोज, मनीष चौधरी, कैलाश केवलका, किशोर गोलचा, सुरेश कुमार अग्रवाल, सुशील रामराइका, विनीत मित्तल, राजेश शर्मा, विकास गढ़वाल, नवीन कांवरिया, युवराज शर्मा, अनिल अग्रवाल, रामरतन खंडेलवाल, मोनिका शर्मा, बबीता अग्रवाल, प्रीति कांवटिया, रश्मि अग्रवाल, नीलम शर्मा, सुनीता अग्रवाल, संगीता काबरा, हरि मित्तल, रिंकू अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, महेश छापोलिया, उमेश कुमार सिंघानिया, विमल कुमार, अंकित मोदी, विनोद अग्रवाल, श्रवण देबुका, बसंत कुमार अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संगीता बंसल, संगीता शर्मा, उषा शर्मा, गायत्री शर्मा, विकास शर्मा, मेनका शर्मा, राखी शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, संजय शर्मा, अशोक अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, संजय भोलिका सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

    जुगसलाई नियुक्ति रद्द; राजस्थान महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में कई अहम फैसले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात मानगो के विकास को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
    Next Article त्योहारों को लेकर जामताड़ा में शांति समिति की बैठक, प्रशासन सतर्क

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.