Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरआईटी में दबंग शराबी का तांडव, फल विक्रेता पर जानलेवा हमला, मूकदर्शक बने रहे लोग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आरआईटी में दबंग शराबी का तांडव, फल विक्रेता पर जानलेवा हमला, मूकदर्शक बने रहे लोग

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 28 के रोड नंबर 32 मुख्य मोड़ पर दबंगई और संवेदनहीनता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शराबी ने मामूली विवाद में फल विक्रेता रवि प्रजापति पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घटना के दौरान व्यस्त सड़क पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी घायल की मदद करने की कोशिश नहीं की, जिससे अपराधी के हौसले और बुलंद नजर आए। पीड़ित रवि प्रजापति ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से उक्त स्थान पर दुकान लगाकर अपना जीवन यापन कर रहा था, तभी एक स्थानीय दबंग शराबी लगातार उससे शराब के लिए पैसे मांग रहा था। मंगलवार को जब रवि ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने आपा खोते हुए बीच सड़क पर ताबड़तोड़ घूंसे बरसाने शुरू कर दिए, जिससे उसकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। रवि ने आरोप लगाया कि इलाके के कुछ दुकानदारों द्वारा आरोपी को पैसे देने की आदत पड़ गई है, जिसके चलते वह जबरन वसूली करता है। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है, ताकि क्षेत्र में ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगाम लग सके और छोटे दुकानदार सुरक्षित माहौल में अपना काम कर सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर बनी रणनीति
    Next Article रामनवमी-ईद को लेकर आदित्यपुर में हाई अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर बनी रणनीति

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.