Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रखंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों का धरना, प्रशासन पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप
    जमशेदपुर झारखंड

    प्रखंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों का धरना, प्रशासन पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर। प्रखंड कार्यालय परिसर मंगलवार को पंचायत जनप्रतिनिधियों के विरोध प्रदर्शन से गूंज उठा। प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्य संघ ने विशाल धरना देते हुए प्रखंड प्रशासन और पंचायत सचिवों पर गंभीर आरोप लगाए।

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तीन वर्ष बीतने के बाद भी जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है। बीडीओ पर मनमानी करने और जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। वहीं पंचायत सचिवों की कार्यप्रणाली को तानाशाही बताते हुए कहा गया कि वे प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते और विकास कार्यों की जानकारी साझा नहीं करते।

    सदस्यों ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में देरी और बैठकों में लिए गए प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। आरोप है कि कई विभागों के अधिकारी बैठकों में शामिल नहीं होते, जिससे योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती।

    धरना के दौरान प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वतखोरी का भी आरोप लगाया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि पैसे देने वालों का काम तुरंत होता है, जबकि आम लोगों को परेशान किया जाता है।

    प्रखंड प्रमुख ने चेतावनी दी कि 9 सूत्री मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा तथा प्रखंड कार्यालय का कामकाज ठप कर दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा में बंद घर का ताला तोड़ स्कूटी चोरी, इलाके में दहशत
    Next Article मानगो नगर निगम: महापौर सुधा गुप्ता ने ली शपथ, राहुल सिंह कश्यप बने उपमेयर

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.