राष्ट्र संवाद संवाददाता
एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 61.7 एकड़ भूमि पर करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से नया कैंपस स्थापित करने के लिए एपीसीआरडीए के साथ समझौता किया है। “एक्सएलआरआई अमरावती” नाम से विकसित होने वाले इस विश्वस्तरीय परिसर में पहले चरण में 1,000 छात्रों के लिए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम और 200 पेशेवरों के लिए एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू होंगे। संस्थान का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से नेतृत्व आधारित गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा का विस्तार करना

