Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान धालभूम प्रखंड के मौदाशोली पंचायत के चीरूगोड़ा गांव और महुलीशोल पंचायत के बिहिन्दा गांव का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं और आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया।

    चीरूगोड़ा गांव में उन्होंने सिनी टाटा ट्रस्ट के सहयोग से संचालित सोलर आधारित पेयजल आपूर्ति योजना का अवलोकन किया। इस योजना के तहत लगभग 35 घरों में 24×7 जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने जल नल समिति के सदस्यों से बातचीत कर योजना के संचालन और रखरखाव की जानकारी ली।

    इस दौरान उन्होंने आजीविका मिशन के तहत संचालित पॉली हाउस का निरीक्षण कर मृदा रहित तकनीक से तैयार की जा रही सब्जियों की नर्सरी देखी। साथ ही सोलर आधारित माइक्रो लिफ्ट सिंचाई से करीब 5 एकड़ में हो रही सब्जी खेती और मशरूम उत्पादन का भी जायजा लिया तथा किसानों को प्रोत्साहित किया।

    उपायुक्त ने गांव में स्वच्छता माहवारी अभियान के तहत स्थानीय तकनीक से सैनेटरी पैड निस्तारण की पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य क्षेत्रों में भी अपनाने योग्य बताया। वहीं आदिवासी नारी उत्थान आजीविका प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा करीब 3000 महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

    इसके अलावा महुलीशोल पंचायत के बिहिन्दा गांव में मल्टी विलेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर पेयजल की गुणवत्ता और संचालन व्यवस्था की जानकारी ली तथा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण भी किया। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, प्रखंड प्रशासन के प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर कई मामलों की ऑन द स्पॉट समाधान योजनाओं का लिया जायजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी
    Next Article फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    Related Posts

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.