जुगसलाई नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नौशीन खान को सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को जनहित में कार्य करने तथा नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और जनोन्मुखी तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जुगसलाई नगर परिषद: नासिर खान ने ली अध्यक्ष पद की शपथ, उपाध्यक्ष बनीं अर्चना दुबे
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नासिर खान को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसी कार्यक्रम में नगर परिषद के सभी नव निर्वाचित पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया, जिसमें अर्चना दुबे को 11 मत प्राप्त हुए और वे विजयी घोषित की गईं। वहीं सुरेश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नगर परिषद के पार्षद मौजूद रहे।

