राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा: यूसील के भाटीन माइंस में ठेका कंपनी एमएफपी जियो टेक पर मजदूरों के शोषण का आरोप लगाते हुए सोमवार को करीब 300 ठेका मजदूर हड़ताल पर उतर गए। पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं मजदूर नेता बाघराय मार्डी और पंचायत मुखिया श्रीराम सोरेन के नेतृत्व में मजदूरों ने सुबह से ही काम बंद कर 16 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
मजदूरों का आरोप है कि ठेका कंपनी द्वारा डीजीएमएस के नियमों की अनदेखी कर खनन कार्य कराया जा रहा है और मजदूरों को कैंटीन, मेडिकल सुविधा, नियुक्ति पत्र, नाइट अलाउंस, ओवरटाइम भुगतान, अवकाश सहित कई मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। साथ ही पीएफ भुगतान, प्रमोशन और सुरक्षा मानकों के पालन की भी मांग की गई है।
हड़ताल के कारण खनन और ट्रांसपोर्टिंग का कार्य पूरी तरह ठप हो गया, जिससे यूसील प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि आसपास के क्षेत्रों में ठेका कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत कोई विकास कार्य नहीं किया जा रहा है तथा कई सेवानिवृत्त मजदूरों को भी काम पर रखा गया है।
मजदूरों ने एक ही पद पर लंबे समय से कार्यरत अधिकारी एसके सिंह को हटाने की भी मांग की है। हड़ताल के बाद यूसील प्रबंधन ने शाम को वार्ता के लिए बैठक बुलाई। समाचार लिखे जाने तक मजदूर नेताओं, यूसील अधिकारियों और ठेका कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी थी।
मजदूर नेता बाघराय मार्डी ने कहा कि मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी

