Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंकिनी मंदिर परिसर का धूमकुड़िया भवन बना कमाई का जरिया, भाड़ा वसूली पर शिकायत
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रंकिनी मंदिर परिसर का धूमकुड़िया भवन बना कमाई का जरिया, भाड़ा वसूली पर शिकायत

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 16, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा: जादूगोड़ा के प्रसिद्ध मां रंकिनी मंदिर परिसर में करीब तीन करोड़ रुपये की सरकारी लागत से बना धूमकुड़िया भवन इन दिनों विवादों में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने कमिटी बनाकर इस सरकारी भवन को कमाई का जरिया बना लिया है और समारोह के लिए भारी भाड़ा वसूला जा रहा है।

    बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व इस भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने किया था, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग कम खर्च में शादी-विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रम कर सकें। लेकिन अब भवन के उपयोग के लिए हॉल का 10 हजार, कमरा 1 हजार और किचन के लिए 1 हजार रुपये लिए जा रहे हैं, जिससे एक सामान्य समारोह में करीब 15 हजार रुपये तक खर्च हो रहा है।

    इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं मां रंकीनी कापड़गादी घाट विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह सरदार ने कहा कि भवन का निर्माण भी पूरी तरह से पूरा नहीं हुआ है और कई जगहों पर दरारें आ गई हैं। इसकी शिकायत प्रशासन से करते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा में बढ़ते साइबर अपराध पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने उठाई आवाज
    Next Article भाटीन माइंस में ठेका मजदूरों की हड़ताल, 16 सूत्री मांगों को लेकर काम ठप

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.