Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में रांची स्थित झारखंड विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कोल्हान और जमशेदपुर क्षेत्र के औद्योगिक व शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। प्रतिनिधिमंडल में मानद महासचिव पुनीत काउंटिया, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल व हर्ष बांकरेवाल, सचिव विनोद शर्मा और अंशुल रिंगासिया शामिल थे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के साथ विधानसभा की कार्यवाही का भी अवलोकन किया।

    मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान चैंबर ने चार प्रमुख मुद्दे प्रमुखता से उठाए। इनमें लंबे समय से लंबित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को शीघ्र शुरू करने की मांग की गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द प्रगति का आश्वासन दिया। इसके अलावा टाटा स्टील के कमांड एरिया में पिछले लगभग दस वर्षों से बंद रजिस्ट्री की समस्या, JIADA को अन्य राज्यों की तरह भूमि अधिग्रहण का अधिकार देने और जुगसलाई, मानगो समेत कई क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड में अब भी “बिहार सरकार” दर्ज होने की समस्या को भी उठाया गया।

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से भी मुलाकात कर इन मुद्दों पर चर्चा की और जमशेदपुर–आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कमर्शियल एलपीजी की कमी से उद्योगों को हो रही परेशानी का मामला भी उठाया।

    चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन विषयों पर शीघ्र निर्णय होने से कोल्हान क्षेत्र के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई गति मिलेगी।

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखाकी वर्दी का संघर्ष: पुलिसकर्मियों की पीड़ा को समझें
    Next Article बाराद्वारी स्थित क्लिनिक में मरीज की मौत पर हंगामा, 

    Related Posts

    पोटका में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मलेरिया से मौत, छोटे भाई की हालत गंभीर

    July 16, 2026

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    July 16, 2026

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मलेरिया से मौत, छोटे भाई की हालत गंभीर

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    लातेहार में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

    चाकुलिया में मुख्य सड़क पर पहुंचे चार हाथी, मची अफरा-तफरी, कुछ देर बाधित रहा आवागमन

    जमशेदपुर में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

    विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार 5 शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम, देहरादून पुलिस का बड़ा ए

    धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

    हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.