Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने नारायणपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड के साथ पकड़ा।

    छापेमारी अभियान का नेतृत्व साइबर अपराध थाना के प्रभारी प्रशांत कुमार ने किया। पुलिस टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर–पतरोडीह जाने वाली ग्रामीण सड़क के पास संथाल टोला चरकी गांव स्थित सूखा तालाब के समीप तथा जामताड़ा थाना क्षेत्र के पसोई गांव से बेना फाटक जाने वाली कच्ची सड़क के पास अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

    गिरफ्तार आरोपियों में पिन्टु कुमार दास (28 वर्ष), निवासी पोस्ता, थाना नारायणपुर और जगदीश दास (39 वर्ष), निवासी पसोई, थाना जामताड़ा शामिल हैं। दोनों के पास से चार मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस मामले में साइबर अपराध थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ ई-चालान या बैंक खाते के केवाईसी से संबंधित मैसेज भेजकर एपीके फाइल डाउनलोड करवाते थे। फाइल इंस्टॉल होते ही पीड़ितों की गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोबाइल की लत एवं युवा पीढ़ी पर इसका दुष्प्रभाव” पर जागरूकता अभियान
    Next Article अज्ञात वाहन ने 78 वर्षीय वृद्ध को मारा ठोकर, मौत

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.