Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो की नवनिर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता का कांग्रेस कार्यालय में अभिनंदन
    जमशेदपुर झारखंड

    मानगो की नवनिर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता का कांग्रेस कार्यालय में अभिनंदन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने महापौर सुधा गुप्ता का अभिनंदन करते हुए उनके जीत पर बधाई दी।

    मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता की जीत बेहतर चुनावी प्रबंधन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर जनता ने विश्वास जताते हुए भारी बहुमत से विजय दिलाई है।

    नेताओं ने कहा कि इस चुनाव में जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लोगों ने सुधा गुप्ता को समर्थन दिया, जो क्षेत्र में विकास की चाह को दर्शाता है। साथ ही पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा अनुशासन के खिलाफ काम करने की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही गई।

    समारोह में मानगो के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी सम्मानित कर मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर के सात मंडलों में नए अध्यक्ष की हुई घोषणा

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.