Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, 21 चालकों के लाइसेंस निलंबित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, 21 चालकों के लाइसेंस निलंबित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, 21 चालकों के लाइसेंस निलंबित

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई। बैठक में फरवरी माह में चलाए गए वाहन जांच अभियान की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। पुलिस, डीटीओ और एमवीआई की संयुक्त कार्रवाई में 445 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 64 वाहनों पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 10,48,050 रुपये प्रवर्तन राजस्व वसूला गया। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग के मामलों में 21 दोपहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए।

    बैठक में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने, ओवरस्पीडिंग और ट्रिपल राइडिंग रोकने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बनाने तथा सड़क संकेतक लगाने पर जोर दिया गया। सभी पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही गुड सेमेरिटन योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने की बात कही गई।

    मुख्य सड़क मार्गों पर संचालित लाइन होटलों और ढाबों में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए नियमित छापेमारी चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं हिट एंड रन के लंबित 32 मामलों के निष्पादन में देरी पर नाराजगी जताते हुए जल्द कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही आईआरएडी पोर्टल को समय-समय पर अद्यतन रखने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में एनकोर्ड समिति की बैठक, नशा तस्करी रोकने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर
    Next Article जामताड़ा में कारा सुरक्षा समिति की बैठक, नए जेल निर्माण पर चर्चा

    Related Posts

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    July 21, 2026

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    July 21, 2026

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.