Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में अवैध खनन रोकने को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, सख्त कार्रवाई के निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में अवैध खनन रोकने को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, सख्त कार्रवाई के निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में अवैध खनन रोकने को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, सख्त कार्रवाई के निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : अवैध खनन, खनिज परिवहन और व्यापार की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध बालू उत्खनन, कोयला चोरी और खनिजों के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को पुलिस बल के साथ औचक छापेमारी अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों को हर हाल में रोकने को कहा गया।

    बैठक में अवैध कोयला खनन, खनिज पट्टों के नियमानुसार उपयोग, क्रशर संचालन तथा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने जैसे मुद्दों की समीक्षा की गई। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में बालू, पत्थर और स्टोन चिप्स से जुड़े मामलों में हुई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

    नाला थाना क्षेत्र में बंद पड़ी खदानों में हो रहे अवैध कोयला खनन से बने गड्ढों की भराई और स्थायी रूप से बंद करने के लिए संबंधित एजेंसियों को समुचित कदम उठाने को कहा गया। इसके अलावा खदान क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन और कोयला चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

    जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध खनिज परिवहन की शिकायतों को देखते हुए अंचल अधिकारियों और पुलिस को संयुक्त रूप से निरीक्षण व छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक अवैध खनिज परिवहन के 87 मामलों में 111 वाहनों को जब्त करते हुए 20 प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 23 लाख 72 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नए वाहनों की पहल
    Next Article जामताड़ा में एनकोर्ड समिति की बैठक, नशा तस्करी रोकने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर

    Related Posts

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.