साकची गुरुद्वारा बस्ती में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही रात में 15 लोगों को काटा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा के समीप स्थित गुरुद्वारा बस्ती में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार एक ही रात में कुत्ते ने करीब 15 लोगों और कुछ जानवरों को काटकर घायल कर दिया, जिससे इलाके में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। अचानक हुई इस घटना के बाद लोगों में काफी डर का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया। टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों का मानना है कि संभवतः एक ही कुत्ते ने सभी लोगों को काटा है और उसके व्यवहार से यह आशंका जताई जा रही है कि वह कुत्ता पागल हो गया है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई

