टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर स्थित गोपेश्वर हॉल में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए।
समारोह में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने यूनियन पदाधिकारियों और कमेटी मेंबर्स की उपस्थिति में सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीके शर्मा, एचएस सैनी, अनिल शर्मा, अजय भगत, एमके सिंह, एसएन सिंह सहित कई यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मचारियों का यूनियन से संबंध बना रहे और उनका अनुभव व सुझाव संगठन को मिलता रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यूनियन में सभी का सम्मान हमेशा बना रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने दिया।
इस अवसर पर टीएमएल ड्राइव लाइन से महेश कुमार सिंह, जीएस खान, विश्वजीत दास, सुरोजीत मुखर्जी, दीपांकर बरूआ, राम पुकार प्रसाद, माखन माझी, इंजन से अरुण कुमार सिंह, फाउंड्री से मानस चक्रवर्ती, रामाकांत प्रसाद, व्हीकल फैक्ट्री से रविशंकर प्रसाद, चंद्रभूषण सिंह, धनंजय राय तथा फ्रेम फैक्ट्री से प्रसेनजीत चटर्जी और विजय कुमार तिवारी को सम्मानित किया गया।

