Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी के दास बस्ती में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 24 साल बाद कोर्ट के आदेश पर अवैध इमारत तोड़ने की प्रक्रिया शुरू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोनारी के दास बस्ती में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 24 साल बाद कोर्ट के आदेश पर अवैध इमारत तोड़ने की प्रक्रिया शुरू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी के दास बस्ती में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 24 साल बाद कोर्ट के आदेश पर अवैध इमारत तोड़ने की प्रक्रिया शुरू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:सोनारी थाना क्षेत्र स्थित दास बस्ती में सोमवार को जिला प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की। करीब 24 वर्षों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने जमीन के असली मालिक बिनोद दास और उनके परिवार के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके बाद प्रशासन ने अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।

    कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे। सुबह से ही इलाके की घेराबंदी कर अवैध निर्माण को खाली कराने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

    इस दौरान कुछ लोगों ने सरकारी नापी में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरी कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है।

    करीब दो दशक से न्याय की लड़ाई लड़ रहे बिनोद दास के परिवार को इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। प्रशासन अब जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर असली मालिक को कब्जा दिलाने की प्रक्रिया में जुटा है।

    प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई अवैध कब्जा और बिना अनुमति निर्माण करने वालों के लिए कड़ा संदेश है और भविष्य में ऐसे मामलों में भी कोर्ट के निर्देशानुसार सख्त कदम उठाए

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो अंचल में राजस्व मामलों के निपटारे को लेकर विशेष शिविर, नामांतरण व अभिलेख सुधार के लिए मिलेगा मौका
    Next Article दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में तीन दिवसीय सेकेंड बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ

    Related Posts

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    June 20, 2026

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.