Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपाली में पुलिस का सख्त एक्शन: अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान में बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक बरामद
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कपाली में पुलिस का सख्त एक्शन: अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान में बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक बरामद

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

    कपाली ओपी क्षेत्र में बढ़ती अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में 8 मार्च 2026 की शाम से देर रात तक कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलबेला गार्डन के समीप संदिग्ध स्थिति में खड़ी एक मोटरसाइकिल बरामद की। जांच के दौरान पाया गया कि बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे वाहन संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद मोटरसाइकिल सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से पूर्व में चोरी की गई थी। पुलिस अब वाहन के असली मालिक का पता लगाने और उससे संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अड्डेबाजी करने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध वाहनों, अड्डेबाजी करने वाले लोगों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा की भावना बढ़ी है और लोगों ने अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियानों को जरूरी बताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहल्दीपोखर बाजार में ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़े गए बाइक चोर, पुलिस के हवाले
    Next Article बच्चा चोर की अफवाह ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों की भीड़ ने वृद्ध महिला को पीटा, हालत गंभीर

    Related Posts

    यूसीएल में बढ़ी औद्योगिक अशांति, डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार पर कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

    July 19, 2026

    राखा माइंस स्टेशन के आगे स्वर्ण रेखा पुल पर 2 घंटे रुकी स्टील एक्सप्रेस

    July 19, 2026

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीएल में बढ़ी औद्योगिक अशांति, डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार पर कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

    राखा माइंस स्टेशन के आगे स्वर्ण रेखा पुल पर 2 घंटे रुकी स्टील एक्सप्रेस

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जलजमाव, जाम नाले और बदहाल सड़कों का विधायक पूर्णिमा साहू ने लिया जायजा, स्थायी समाधान की दिशा में अधिकारियों को दिए निर्देश

    सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद एमजीएम के होमगार्ड जवानों का पांच माह का बकाया वेतन कल होगा जारी

    नाला से निकलता है रोजाना 3 सौ से ज्यादा अवैध बालू का हाईवा

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.