Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का संचालन महिलाओं के हाथों, डीआरएम तरुण कुमार हुरिया ने बढ़ाया हौसला
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का संचालन महिलाओं के हाथों, डीआरएम तरुण कुमार हुरिया ने बढ़ाया हौसला

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद सवाददाता

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर रेलवे स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्टेशन के संचालन की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंपते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन इनर व्हील क्लब जमशेदपुर के तत्वावधान में किया गया, जिसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण कुमार हुरिया मुख्य अतिथि के रूप में अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम तरुण कुमार हुरिया ने कहा कि आज भारतीय रेलवे के विभिन्न विभागों में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल में लगभग 2000 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं, जो लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, टीटीई, आरपीएफ और सिग्नल मेंटेनर जैसे अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का संचालन पूरी तरह महिलाओं द्वारा किया जाना नारी सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण है।

    उन्होंने महिला कर्मचारियों के समर्पण और कार्यक्षमता की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला रेल कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

    इस अवसर पर एडीआरएम अजीतेंद्र त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं इनर व्हील क्लब जमशेदपुर की अध्यक्ष एग्निस बॉयल, पूर्व अध्यक्ष मंजू सिंह, पीडीसी अलोका नंद बक्शी सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में अर्चना सिंह, विद्या तिवारी, कनक सिंघल, पुष्पलता और चंचला सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला रेलकर्मियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

    कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने का संकल्प लिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील भाटिन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों के शोषण का आरोप, 15 मार्च तक कैंटीन शुरू नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
    Next Article दिगड़ी मोड़ से बंकाई सड़क निर्माण में भारी देरी, 18 महीने बाद भी अधूरा काम; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Related Posts

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    July 18, 2026

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    July 18, 2026

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.