Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग, अभ्यर्थियों ने तीन विधायकों को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग, अभ्यर्थियों ने तीन विधायकों को सौंपा ज्ञापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग, अभ्यर्थियों ने तीन विधायकों को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड में पिछले 9 वर्षों से लंबित जेटेट (JTET) परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के दर्जनों बी.एड. और डी.एल.एड. प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने शनिवार को जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को ज्ञापन सौंपा।

    अभ्यर्थियों ने विधायकों से जेटेट परीक्षा की संशोधित नियमावली को शीघ्र स्वीकृति देकर परीक्षा आयोजित कराने का मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा नहीं होने से झारखंड के पांच लाख से अधिक प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

    अभ्यर्थी नवकिशोर महतो ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार जिस तरह सीटेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होती है, उसी तरह जेटेट परीक्षा भी प्रत्येक वर्ष एक या दो बार आयोजित होना चाहिए। लेकिन नौ वर्ष बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा परीक्षा आयोजित नहीं की गई है, जिससे झारखंड में लगभग 15 हजार सहायक आचार्य के पद रिक्त पड़े हैं।

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को विधानसभा में उठाया जाएगा, क्योंकि यह मांग जायज है।

    इस मौके पर नवकिशोर महतो, अश्विनी कुमार रजक, सुबोध मंडल, दुलाल सिंह, प्रधान चंद्र महतो, देवराज महतो, अवधेश महतो, समीर महतो सहित कई अभ्यर्थी उपस्थित थे।

    9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग अभ्यर्थियों ने तीन विधायकों को सौंपा ज्ञापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदृष्टि सेवा महाअभियान: आनंद मार्ग ने 10 मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क फेको सर्जरी कराया, 50 पौधे वितरित
    Next Article केरूआडूंगरी पंचायत महिला सशक्तिकरण दूसरों के लिए आईना है सिलाई, डिजिटल साक्षरता, ड्राइविंग प्रशिक्षण व स्वरोजगार से जुड़ रहीं महिलाएं

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.