भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला योजना बैठक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण महाअभियान प्रदेश टोली के सदस्य सह जिला प्रभारी निवास मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
निवास मंडल ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज सेवा के वाहक होते हैं। उन्होंने सभी मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और विचारधारा की गहरी समझ मिलती है। बैठक में विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

