Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस का आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह दिन फार्मेसी शिक्षा के जनक महादेव लाल श्राफ की 124वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में मनाया जाता है।

    कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया, जिसमें प्राचार्य, शिक्षकगण तथा फार्मेसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रो. एम. एल. श्रॉफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

    कार्यक्रम के दौरान‌ उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के असोसिएट प्रोफेसर कुमार वेंकट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

    इन्होंने प्रो. एम. एल. श्रॉफ के जीवन, उनके योगदान तथा भारत में फार्मेसी शिक्षा के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कॉलेज के अध्यक्ष रामबचन जी ने छात्रों को फार्मेसी शिक्षा के महत्व, नैतिकता तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की बढ़ती भूमिका के बारे में जानकारी दी।

    इस अवसर पर छात्रों को अनुसंधान, नवाचार और समाज सेवा के प्रति भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फार्मेसी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मानस मंडल, दीपिका महतो, संध्या और अन्य सभी का सराहनीय योगदान रहा।

    रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल श्याम मंदिर में फूलों की होली: भजनों की धुन पर झूमे श्याम भक्त
    Next Article सी एच सी पोटका में डायन प्रथा पर सहिया को किया गया जागरूक

    Related Posts

    Lead Management System: Business Grow Kaise Karein? (India)

    May 20, 2026

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    May 20, 2026

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Lead Management System: Business Grow Kaise Karein? (India)

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.