बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, लोगों की समस्याएं सुनीं सांसद बिद्युत बरण महतो।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में आज जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर पहुंचे।
जनता दरबार के दौरान सांसद श्री महतो ने सभी आगंतुकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा।
सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कई मामलों के त्वरित समाधान के लिए पहल की। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने कहा कि जनता की सेवा करना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

