ड्राई डे की उड़ीं धज्जियां! चांडिल अनुमंडल में धड़ल्ले से बिकी शराब, लाइन होटल ,ढाबा ,रेस्टोरेंट बेलगाम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल संवेदनशील महापर्व होली जैसे राष्ट्रीय पर्व पर घोषित ड्राई डे को चांडिल अनुमंडल में खुलेआम, ढाबा,रेस्टोरेंट,ढाबा,लाइन होटल ने दिखाया ठेंगा . गौरतलब है कि होली पूर्व जिला पुलिस प्रशासन ,के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक की टीम ने अवैध दारु बिक्री के विरुद्ध आसानबनी, फदलोगोड़ा,कादरबेडा, चिल्गु,रामगढ़,आदि क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया था.
नेशनल हाईवे-32 और 33 के किनारे स्थित लाइन होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट जिसमे मुख्य में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की जमकर बिक्री होती रही, जिससे विधि-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बेलगाम दारु कारोबारियों ने दिखाया, विधि व्यवस्था को ढेंगा
सूत्रों की माने तो जमशेदपुर-कांडरबेडा मार्ग पर स्थित ओपन स्काई, कुणाल होटल, पीहू रेस्टोरेंट, मेरिन रेस्टोरेंट, दा बाला, लाल सिंह ढाबा, वहीं पूर्वी सिंहभूम–जमशेदपुर सीमा क्षेत्र में लखबीर ढाबा, माउंट भूयु, दादू होटल, अन्यना होटल, पीयू होटल, मां काली, गोराई होटल सहित रघुनाथपुर,बाबा ढाबा जमशेदपुर-बोकारो नया बायपास मार्ग पर स्थित लगभग दो दर्जन होटल-ढाबों सहित नौका विहार में ड्राई डे के बावजूद शराब परोसी जाती रही।
लाइन होटल, ढाबों,रेस्टोरेंट बन गए अवैध बार
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब खुलेआम शराबखोरी से कई स्थानों पर होटल-ढाबों का माहौल पूरी तरह बार में तब्दील नजर आए नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि इन ढाबों में कथित रूप से नकली अंग्रेजी शराब भी परोसी जा रही थी। शराब सेवन के बाद सीने में जलन, सिर चकराने जैसी शिकायतें सामने आई हैं, जो स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार के राजस्व की चोरी, उपर से नकली शरब , जिला पुलिस प्रशासन उत्पाद विभाग, हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों के अनुसार नेशनल हाईवे किनारे शराब बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध शराब कारोबारी के हौसले बुलंद है ?

