Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता,मानगो में सफाई अभियान और फॉगिंग की हुई शुरुआत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता,मानगो में सफाई अभियान और फॉगिंग की हुई शुरुआत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता,मानगो में सफाई अभियान और फॉगिंग की हुई शुरुआत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मानगो।मानगो नगर निगम के मेयर पद पर विजय प्राप्त करने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मानगो क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान और फॉगिंग कार्य की शुरुआत करवाई।

    इस अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मियों की टीम द्वारा सड़कों, गलियों और नालियों की व्यापक सफाई की जा रही है तथा मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीनों के माध्यम से नियमित छिड़काव किया जा रहा है।

    मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ मानगो का निर्माण उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।
    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मच्छरों और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग अभियान को तेज किया जाए। इसके साथ ही कचरा उठाव की व्यवस्था को भी और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।

     

    मेयर ने कहा कि आने वाले दिनों में मानगो को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने के लिए कई नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।

    मानगो की जनता ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि मेयर सुधा गुप्ता के नेतृत्व में शहर में स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर होगी।

    एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता मानगो में सफाई अभियान और फॉगिंग की हुई शुरुआत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय के आवास पर होली मिलन समारोह, शहर के गणमान्य लोग हुए शामिल
    Next Article आशियाना आदित्य सोसाइटी में उल्लासपूर्ण होली उत्सव

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.