Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 30 साल बाद राखा माइंस में गूंजी उत्कल एक्सप्रेस की सीटी, ऐतिहासिक ठहराव पर जश्न का माहौल
    जमशेदपुर झारखंड

    30 साल बाद राखा माइंस में गूंजी उत्कल एक्सप्रेस की सीटी, ऐतिहासिक ठहराव पर जश्न का माहौल

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा: तीन दशकों के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को राखा माइंस रेलवे स्टेशन में ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ हो गया। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। स्टेशन मास्टर धनंजय कुमार की अगुवाई में भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह, डॉ. सुशील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सज्जन खेमका, किशोर कांवटिया समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ट्रेन के चालक को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

     

    जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18477 पूरी से ऋषिकेश सुबह 4:50 बजे पहुंचने वाली थी, लेकिन लगभग आधे घंटे की देरी से राखा माइंस स्टेशन पर पौने छह बजे पहुंची। इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और वर्षों की मांग पूरी होने पर सभी ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।

     

    भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय सांसद विद्युत महतो को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 1996 में संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनिल अग्रवाल, स्वर्गीय गोपी नाथ सोरेन, स्वर्गीय राम कुमार गुप्ता और स्वर्गीय मधु सूदन भक्त ने खड़गपुर जाकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा था। कई धरना-प्रदर्शनों और लगातार प्रयासों के बाद अंततः यह मांग पूरी हो सकी।

     

    इधर स्थानीय ऑटो चालकों ने सांसद से कोरोना काल में बंद पड़ी कुर्ला एक्सप्रेस सहित अन्य लोकल ट्रेनों को भी पुनः शुरू करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में और अधिक सुविधा मिल सके। उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव से राखा माइंस और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 🚉

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वा जन्मों आविर्भाव पर डोमजूडी में निकली भव्य नगर कीर्तन , झूमे भक्तजन
    Next Article गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैफिक बूथ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.