Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 24 घंटे में एक्शन मोड, नए जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने फरार आरोपी को दबोच कर दिखाया असर
    जमशेदपुर झारखंड

    24 घंटे में एक्शन मोड, नए जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने फरार आरोपी को दबोच कर दिखाया असर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    जमशेदपुर में नए जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने पदभार संभालते ही अपनी कार्यशैली का प्रभाव दिखा दिया। एसएसपी की सख्ती के बाद महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कई मामलों में फरार चल रहे नामजद आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन लीफ रिजॉर्ट से दबोचा गया। बताया जाता है कि मनीष सिंह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और विभिन्न आपराधिक मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी। दो दिन पूर्व उसकी गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्कालीन जुगसलाई थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया था और गुलाम रब्बानी को नई जिम्मेदारी सौंपी थी। पदभार संभालने के साथ ही रब्बानी ने टीम के साथ रणनीति तैयार की और गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के गोल्डन लीफ रिजॉर्ट में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। मनीष सिंह की गिरफ्तारी को जमशेदपुर पुलिस के लिए अहम उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नए थाना प्रभारी की इस त्वरित कार्रवाई ने पुलिस महकमे में सक्रियता का संदेश दे दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइराक में युद्ध लंबा चला तो बढ़ सकती हैं वैश्विक चुनौतियां : एन चंद्रशेखरन
    Next Article पोटका के चंदनपुर में 50 वर्ष पूरे होने पर बाहा-बोगा पर्व में उमड़ा जनसैलाब, चार राज्यों से पहुंचे माझी-बाबा और ग्राम प्रधान

    Related Posts

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    May 26, 2026

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    May 26, 2026

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.