Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वच्छता पखवाड़ा खत्म, सफाई भी बंद! यूसीआईएल की ‘फोटो सेशन’ मुहिम पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वच्छता पखवाड़ा खत्म, सफाई भी बंद! यूसीआईएल की ‘फोटो सेशन’ मुहिम पर उठे सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छता पखवाड़ा खत्म, सफाई भी बंद! यूसीआईएल की ‘फोटो सेशन’ मुहिम पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा: यूसीआईएल द्वारा 16 से 28 फरवरी तक धूमधाम से मनाए गए स्वच्छता पखवाड़ा के बाद क्षेत्र में फिर से गंदगी का अंबार लग गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पखवाड़ा खत्म होते ही सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और पूरा अभियान महज खानापूर्ति बनकर रह गया।

    बताया जाता है कि पिछले एक माह से जादूगोड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं हो रही थी। मामला समाचार पत्रों में आने के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में डस्टबिनों की सफाई करवाई और फोटो सेशन कराया, लेकिन यह व्यवस्था केवल एक दिन ही कायम रह सकी। दूसरे दिन से फिर कचरे के ढेर और बदबू का आलम लौट आया।

    स्थानीय निवासियों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यदि यूसीआईएल नियमित सफाई नहीं करा सकता तो क्षेत्र से डस्टबिन ही हटा दिए जाएं, क्योंकि डस्टबिनों के आसपास रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। गंदगी और दुर्गंध के कारण बीमारियां फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।

    भाजपा नेता रोहित सिंह ने इस मुद्दे पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि स्वच्छता पखवाड़ा के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, झाड़ू और ब्लीचिंग पाउडर बांटे गए, अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई स्थायी सुधार नजर नहीं आ रहा है।

    वहीं, यूसीआईएल के संपदा विभाग का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया लंबित होने के कारण नियमित सफाई कार्य बाधित है। हालांकि कॉलोनी क्षेत्रों में भी गंदगी की स्थिति बनी रहने से अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है।

    सफाई भी बंद! यूसीआईएल की ‘फोटो सेशन’ मुहिम पर उठे सवाल स्वच्छता पखवाड़ा खत्म
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचम्पई सोरेन के पौत्र के असामयिक निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताई गहरी शोक संवेदना
    Next Article बहरागोड़ा में 10वें सामूहिक विवाह समारोह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ संपन्न

    Related Posts

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    June 18, 2026

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.