ब्रह्मर्षि समाज गम्हरिया की ओर से पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया। अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज गम्हरिया की ओर से शहनाई शहनाई भवन छोटा ग़म्हरिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पारिवारिक होली मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। वही कार्यक्रम में पारंपरिक होली गीत की प्रस्तुति दी गई। मौके पर अध्यक्ष आर पी चौधरी ने बताया कि प्रेम और एकता का बढ़ावा देने वाला ब्रह्मर्षि समाज बीते 25 (पच्चीस) वर्षों से शहनाई भवन में पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित होते आ रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष कर्नल आर पी सिंह, मुख्य संरक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, संरक्षक उपेन्द्र शर्मा, लाल बाबू सिंह, प्रेम कुमार, अशोक सिंह गम्हरिया मंडल के अध्यक्ष राम प्रवेश चौधरी, महामंत्री अमीत कुमार ने भगवान परशुराम और स्वामी सहजानन्द सरस्वती पूजनोत्सव की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित के साथ अबीर-गुलाल चढ़ाकर किया गया। समारोह में आदित्यपुर, चांडिल, कान्ड्रा, जमशेदपुर से आए करीब तीन सौ लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संरक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि होली बसंत के आगमन और भाईचारा का प्रतीक है। उन्होंने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि होली प्रेम और एकता के साथ लोगों को जोड़ती है, वही सामाजिक भेद-भाव को तोड़ती है। उपेन्द्र शर्मा ने शुभकामना देते हुए कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र कुमार तिवारी, धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष आ० पी० चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम लगन सिंह, नागेश्वर शर्मा, मनीष कुमार, धनंजय सिंह, राजु सिंह, मुकेश राय, अमरेश कुमार, दिनेश जी, राम प्रताप, अमर राय, विपेन्द्र राय, संजीव कुमार विनोद सिंह, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।

