एमजीएम थाना क्षेत्र में शराब में मिलावट का भंडाफोड़, पुलिस व एक्साइज विभाग की संयुक्त छापेमारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत डेंटल कॉलेज के पीछे अवैध रूप से शराब में मिलावट किए जाने की सूचना पर एमजीएम थाना पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से मिलावटी शराब बनाने से संबंधित सामग्री बरामद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान शराब में मिलावट कर उसे दोबारा पैक करने का काम किया जा रहा था। टीम ने संदिग्ध सामग्री जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

