Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुबराजपुर व सियाडीह में सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल, खेल प्रतियोगिता के साथ खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरण
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    दुबराजपुर व सियाडीह में सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल, खेल प्रतियोगिता के साथ खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरण

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    चौका पंचायत अंतर्गत ग्राम दुबराजपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, पुलिस निरीक्षक चांडिल, चौका थाना में पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी-कर्मियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक दिवसीय फुटबॉल एवं हॉकी मैच का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा प्रदान करना तथा पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ करना था। प्रतियोगिता के उपरांत खिलाड़ियों को खेल से संबंधित कीट एवं जर्सी का वितरण किया गया, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख देती हैं, जिससे समाज में समरसता और सौहार्द बढ़ता है।

    इसी क्रम में कुचाई थाना अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र के सियाडीह स्कूल मैदान में भी सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत हॉकी मैच का आयोजन किया गया। स्थानीय खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने सराहना करते हुए इसे पुलिस-जन सहयोग की सशक्त पहल बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली से फ्रेंचाइजी प्राप्त एवं दरभंगा के आजमनगर स्थित माय छोटा स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित
    Next Article स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात शव बरामद, सोनारी क्षेत्र में फैली दहशत

    Related Posts

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    July 11, 2026

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.