भूमिहार महिला समाज का ‘रंग-धनक’ होली मिलन, एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भूमिहार महिला समाज झारखंड (BMS) की ओर से कदमा स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान (ब्रह्मर्षि भवन) में रविवार को होली मिलन समारोह “रंग-धनक” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य होली के पावन अवसर पर समाज में एकता, भाईचारे और प्रेम का संदेश फैलाना रहा।
आयोजन में महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ सदस्यों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पारंपरिक परिधान, अबीर-गुलाल और लोकगीतों की मधुर धुनों ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। समारोह में पारंपरिक होली गीत, लोकनृत्य और बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सामूहिक रंगोत्सव में सभी ने मिलकर होली का आनंद उठाया।
संस्था की संस्थापक ने कहा कि होली दिलों को जोड़ने और समाज में सद्भाव बढ़ाने का पर्व है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। समाज ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

