Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख; पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख; पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख; पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा के तुरियाबेड़ा स्थित गाजाडीह निवासी उमेश प्रसाद के घर में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे परिवार की खुशियां पल भर में राख हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

    बताया जाता है कि पिछले महीने ही घर में शादी हुई थी। अगलगी की इस घटना में शादी में मिला सारा सामान, कपड़े, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य कीमती वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिवार के सदस्य चाहकर भी घर से कुछ सामान नहीं निकाल सके।

    घटना के समय घर के पुरुष सदस्य काम पर गए हुए थे, जबकि महिलाएं और बच्चे घर में मौजूद थे। अचानक धुआं उठता देख घर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिवार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

    घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

    लाखों की संपत्ति राख; पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम की अध्यक्ष सुधा गुप्ता को आफताब सिद्दीकी ने सौंपा ज्ञापन, वार्ड 2 की समस्याओं के समाधान की मांग
    Next Article शहीदों की शौर्यगाथा व राष्ट्र एकता का विराट संकल्प है अखंड तिरंगा यात्रा : काले

    Related Posts

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    July 18, 2026

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    July 18, 2026

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.