Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उलीडीह बस्ती में मांगे पोरोब के अंतिम दिन हरमागेया पर पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उलीडीह बस्ती में मांगे पोरोब के अंतिम दिन हरमागेया पर पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उलीडीह बस्ती में मांगे पोरोब के अंतिम दिन हरमागेया पर पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : मांगे पोरोब के अंतिम दिन हरमागेया के अवसर पर उलीडीह बस्ती में हो समाज की पारंपरिक मान्यताओं के अनुरूप एक विशेष वैवाहिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। रविवार को दोपहर से लेकर देर रात तक चले इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    हो समाज की प्राचीन परंपरा के अनुसार जिन बच्चों के ऊपरी दांत पहले निकलते हैं, उसे अशुभ संकेत अथवा ग्रह-दोष माना जाता है। समाज की मान्यता है कि ऐसे बच्चों के जीवन में भविष्य में किसी प्रकार की विपत्ति या आकस्मिक दुर्घटना की आशंका रहती है। इस संभावित दोष के निवारण हेतु मांगे पोरोब के अंतिम दिन विशेष विधि-विधान से बच्चों का प्रतीकात्मक विवाह कुत्ते से कराया जाता है।


    परंपरा के अनुसार यदि बेटी के ऊपरी दांत पहले आए हों तो उसका विवाह कुत्ते से तथा यदि बेटे के ऊपरी दांत पहले आए हों तो उसका विवाह मादा कुत्ते से कराया जाता है। समाज का विश्वास है कि इस अनुष्ठान के बाद बच्चों पर मंडरा रहा ग्रह-दोष समाप्त हो जाता है और उनका जीवन सुरक्षित एवं सुखमय होता है।
    इस अवसर पर पारंपरिक नृत्य-गीत के साथ बारात निकाली गई। विवाह से पूर्व समधी मिलन एवं मंगनी की रस्में निभाई गईं। दूल्हा-दुल्हन (बच्चों) की पांव पूजा कर आशीर्वाद दिया गया। विवाह की मुख्य रस्म मारकोन्डो सामद के घर के समीप स्थित साढ़ वृक्ष के नीचे संपन्न हुई। समाज की मान्यता है कि वृक्ष के नीचे विवाह कराने से बच्चों का दोष वृक्ष ग्रहण कर लेता है और वे संकटों से मुक्त हो जाते हैं।


    हो समाज महासभा पूर्वी सिंहभूम के जिला कोषाध्यक्ष दुर्गा चरण बारी ने बताया कि यह परंपरा पुरखों के समय से चली आ रही है और आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जाती है। उन्होंने कहा कि यद्यपि आधुनिक समय में कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं, किंतु समाज के लिए यह सांस्कृतिक आस्था और परंपरा का हिस्सा है। पूरे वर्ष में केवल हरमागेया के दिन ही यह अनुष्ठान आयोजित किया जाता है।
    प्रतीकात्मक विवाह में शामिल बच्चों के नाम:
    देविका सवैया
    अभिषेक बोयपाई
    रामराई बनारा
    अवंतिका भूमिज
    शंकर सिंह सरदार
    अनीति सरदार
    आयुष सोय
    रानी
    सूरज
    इस वर्ष हरमागेया के अवसर पर लगभग 12 जोड़ों का प्रतीकात्मक विवाह संपन्न कराया गया। आयोजन में समाज के बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं ने मिलकर भाग लिया और अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।
    यह आयोजन हो समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है।

    उलीडीह बस्ती में मांगे पोरोब के अंतिम दिन हरमागेया पर पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन्मदिन पर दोगुनी खुशियां, वार्ड 17 में नीतू शर्मा की ऐतिहासिक जीत का भव्य जश्न
    Next Article मानगो नगर निगम की अध्यक्ष सुधा गुप्ता को आफताब सिद्दीकी ने सौंपा ज्ञापन, वार्ड 2 की समस्याओं के समाधान की मांग

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.