Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऐतिहासिक विजय के बाद मानगो में निकला सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस सह आभार यात्रा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ऐतिहासिक विजय के बाद मानगो में निकला सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस सह आभार यात्रा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऐतिहासिक विजय के बाद मानगो में निकला सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस सह आभार यात्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मानगो की सम्मानित जनता के आशीर्वाद, विश्वास और अपार समर्थन से मेयर पद पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के उपरांत मानगो की सड़कों पर अभूतपूर्व उत्साह और उमंग देखने को मिला।

    नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और पूर्वमंत्री बन्ना गुप्ता आभार यात्रा में शामिल हुए, डिमना अविनाश नगर से निकलने वाले भव्य विजय जुलुस सह आभार यात्रा का नेतृत्व उपेंद्र सिंह मस्तान ने किया जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह समेत हजारों की संख्या में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    पूरे मानगो क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और “सुधा बन्ना जिंदाबाद ” के नारों के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व का जश्न मनाया गया।

    खुली जिपसी में बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता अपने समर्थकों के साथ करीब दोपहर 1 बजे शिरोमन नगर स्थित भगवान शिव के मंदिर में पहुंचे और पूजा अर्चना की, उसके बाद डिमना रोड होते हुए बड़ा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना किया, फिर पारडीह होते हुए काली मंदिर में माँ काली की आराधना कर पुजारी बाबा से आशीर्वाद लिया, उसके बाद ओल्ड पुरुलिया रोड होते हुए साकची पहुंच शिव मंदिर में पूजा की, फिर कदमा रणकनी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया, जुलुस कदमा आवास पर जाकर खत्म हुआ।

    इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने जनता को संबोधित करते हुए कहा—
    “यह जीत मेरी नहीं, मानगो की हर माँ-बहन, हर युवा, हर बुजुर्ग और हर मेहनतकश नागरिक की जीत है। आपने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे विकास, पारदर्शिता और सेवा के माध्यम से सार्थक करूँगी। हमारा लक्ष्य है – स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध मानगो का निर्माण।”
    उन्होंने आगे कहा कि यह विजय जुलूस शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनता के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है। चुनाव के दौरान मिले अपार प्रेम और समर्थन के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद दिया।

    सुधा गुप्ता ने यह भी आश्वस्त किया कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में समान विकास होगा, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार के लिए ठोस पहल की जाएगी तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

    विजय जुलूस शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा।

    इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी साथियों और कार्यकर्ताओ के सहयोग से जीत हासिल हुई हैं, हमने विकास कार्य को अपना मुद्दा बनाया जिसे जनता ने स्वीकार कर प्रचंड जीत दी हैं, अब विकास कार्य को सुधा गुप्ता जी गति देंगी ताकि बैटर और ग्रेटर मानगो का निर्माण हो सकें।

    ऐतिहासिक विजय के बाद मानगो में निकला सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस सह आभार यात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा संपन्न, सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
    Next Article सुरभि के अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में सजी साहित्य और हास्य की अनुपम संध्या

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.