Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में मेयर सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस, समर्थकों में उत्साह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो में मेयर सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस, समर्थकों में उत्साह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में मेयर सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस, समर्थकों में उत्साह

    ऐतिहासिक जीत के बाद बोलीं सुधा गुप्ता “मानगो की जनता मेरी ताकत, पानी और सफाई मेरी पहली प्राथमिकता”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:मानगो नगर निगम क्षेत्र में आज जश्न का माहौल देखने को मिला। नव-निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता की ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। जीत की खुशी में पूरे मानगो क्षेत्र में भव्य विजय जुलूस निकाला गया।

    विजय जुलूस के दौरान मेयर सुधा गुप्ता खुले जीप में खड़ी होकर मानगोवासियों का अभिवादन करती रहीं। सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी और फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया।

    कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत मानगो की जनता के विश्वास और विकास की उम्मीदों की जीत है। वहीं मेयर सुधा गुप्ता ने भी जनता का आभार व्यक्त करते हुए मानगो के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    ऐतिहासिक जीत के बाद बोलीं सुधा गुप्ता “मानगो की जनता मेरी ताकत, पानी और सफाई मेरी पहली प्राथमिकता”

    मानगो मेयर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नव-निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने भावुक अंदाज में जनता, कार्यकर्ताओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि मानगो की हर उस जनता की है जिसने उन पर भरोसा जताया। “मुझे मानगो की जनता से भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला है, इसके लिए मैं दिल से धन्यवाद देती हूँ,” उन्होंने कहा। सुधा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता मानगो की सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट का समाधान करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गर्मी के मौसम में किसी भी परिवार को पानी की किल्लत का सामना नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों पर फैले कचरे के अंबार, गंदी नालियों और खराब स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से दूर करना उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल है। महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार सृजन को लेकर भी उन्होंने ठोस योजना बनाने की बात कही। “मैं एक शिक्षित, स्वच्छ और नशामुक्त मानगो बनाना चाहती हूँ,” उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा। पिछले 30 वर्षों के सामाजिक और राजनीतिक अनुभव का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक उन्होंने जनता के बीच रहकर हर समस्या को करीब से देखा है, इसलिए वे क्षेत्र की आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनकी असली ताकत जनता और कार्यकर्ता रहे। साथ ही परिवार के सहयोग, विशेषकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे उनके पति के मार्गदर्शन को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। “मैं मेयर नहीं, मानगो की सेवक बनकर काम करूंगी,” उन्होंने स्पष्ट किया। सुधा गुप्ता ने कहा कि उनकी विचारधारा हमेशा जनसेवा पर आधारित रही है और सड़क, पानी, बिजली, सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना ही उनकी वचनबद्धता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पद या सत्ता के अहंकार से दूर रहकर पूरी निष्ठा के साथ मानगो की जनता के सपनों को साकार करने का प्रयास करेंगी।

    मानगो में मेयर सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस समर्थकों में उत्साह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक ‘निर्मल भजनामृत’ का लोकार्पण
    Next Article जमशेदपुर सांसद बिद्युत वरण महतो ने जिलिंगगोड़ा पहुंचकर स्वर्गीय वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

    April 23, 2026

    करिम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक उपलब्धि: “Pedagogy of Commerce” पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षण पद्धति को मिलेगी नई दिशा

    April 23, 2026

    अश्विन हत्याकांड में फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर की अंतिम चेतावनी

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

    करिम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक उपलब्धि: “Pedagogy of Commerce” पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षण पद्धति को मिलेगी नई दिशा

    अश्विन हत्याकांड में फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर की अंतिम चेतावनी

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर बागबेड़ा में श्रद्धांजलि, स्मारक पर माल्यार्पण

    जुगसलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, कई घायल, दो की हालत गंभीर

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद में घर को लगाई आग, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर में उच्च न्यायालय के आदेश पर बड़ी छापेमारी, लाखों के नकली उत्पाद जब्त

    जमशेदपुर में नशा तस्करी का खुलासा, साढ़े चार किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    दमनात्मक माहौल के बावजूद बंगाल में भाजपा पर जनता का भरोसा: अमरप्रीत सिंह काले

    जमशेदपुर में दानवीर भामाशाह जयंती धूमधाम से मनाई गई, एमजीएम चौक पर श्रद्धांजलि और संकल्प समारोह आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.