नगर निकाय चुनाव में गौड़ समाज की ऐतिहासिक जीत: आदित्यपुर नगर निगम एवं मानगो से समाज के दो प्रत्याशियों ने फहराया विजय परचम।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गौड़ समाज के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली दिन है। नगर निकाय चुनाव के घोषित परिणामों में जमशेदपुर के आदित्यपुर और मानगो क्षेत्र से गौड़ समाज के दो कर्मठ और योग्य उम्मीदवारों ने पार्षद पद पर शानदार जीत दर्ज की है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गौड़ सेना के अध्यक्ष काशीनाथ प्रधान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है इसे समाज की एकता और सेवा भाव की जीत बताया है। उन्होंने इस चुनाव में लगे सूरज गौड़,सुबोध गौड़,प्रदीप गौड़,चंद्रशेखर गौड़,चंदन गौड़,जयवीर गौड़,कृपा गोप,अभिलाष गौड़,पवन गौड़ एवं चुनाव में लगे सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया है
आदित्यपुर नगर निगम चुनाव
वार्ड संख्या 25 में श्रीमती उत्तरा प्रधान द्वारा वार्ड पार्षद निर्वाचित ऐतिहासिक जीत एवं मानगो नगर निगम चुनाव
वार्ड संख्या 36 में ललिता कुमारी प्रधान जी के द्वारा वार्ड पार्षद पद निर्वाचित ऐतिहासिक जीत दर्ज कर समाज के दो प्रमुख प्रतिनिधियों ने आदित्यपुर और मानगो वार्डों से जीत हासिल की है।

समाज का गौरव: यह जीत राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में गौड़ समाज का एक मजबूत कदम है।
सेवा का संकल्प: दोनों नवनिर्वाचित पार्षदों ने क्षेत्र के विकास और जन-जन की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
गौड़ सेना अध्यक्ष का संदेश:
यह जीत केवल हमारे प्रत्याशियों की नहीं, बल्कि पूरे गौड़ समाज के विश्वास और एकजुटता की जीत है। आदित्यपुर और मानगो की जनता ने हमारे समाज के नेतृत्व पर जो भरोसा जताया है, हम उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। हमारे पार्षद अब क्षेत्र के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।
आभार व्यक्त:
गौड़ सेना अध्यक्ष ने जीत के बाद सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाता भाई-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं और बुजुर्गों के सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। जल्द ही समाज द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन कर दोनों पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा।

