Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारीडीह में अपने वाहन से उतर गईं राष्ट्रपति, पैदल चल कर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन, बच्चों को बांटे चॉकलेट
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बारीडीह में अपने वाहन से उतर गईं राष्ट्रपति, पैदल चल कर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन, बच्चों को बांटे चॉकलेट

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बारीडीह में अपने वाहन से उतर गईं राष्ट्रपति, पैदल चल कर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन, बच्चों को बांटे चॉकलेट

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बारीडीह पहुंची हैं। बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में प्रोग्राम खत्म करने के बाद जब राष्ट्रपति बाहर निकलीं तो सड़क किनारे लोगों की भीड़ देख अपना वाहन रुकवाया। इसके बाद राष्ट्रपति गाड़ी से उतर कर पैदल चलने लगीं और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति को अपने बीच देखते ही लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। खासकर महिलाएं काफी उत्साहित थीं। सभी द्रौपदी मुमू जिंदाबाद के नारे लगा रही थीं। राष्ट्रपति ने वहां भीड़ में मौजूद बच्चों को चॉकलेट बांटी।

    एक बच्ची ने बताया कि उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चॉकलेट दी है। एक महिला परविंदर ने बताया कि वह कई घंटे से यहां राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए खड़ी थी। राष्ट्रपति जब मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलज से निकलीं तो वह गाड़ी से उतर गईं। ऐसा देख कर हम सब को काफी खुशी हुई है। परिवंदर ने बताया कि राष्ट्रपति बेहद अच्छे स्वभाव की हैं। उन्होंने बेटी को भी चॉकलेट दिया है। साथ ही आशीर्वाद भी दिया। राष्ट्रपति आम जनता के बीच तकरीबन 150 कदम तक पैदल चलीं। इस दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई और भीड़ मे मौजूद लोगों ने राष्ट्रपति को बेहद करीब से देखा।मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रपति ने विभिन्न सत्रों में टॉप करने वाले छात्रों के साथ फोटो सेशन किया। इसके बाद राष्ट्रपति मेधावी छात्रों से संवाद किया। इस कार्यक्रम को परिचय सम्मेलन का नाम दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण भी किया और यहां पौधारोपण किया। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उनकी एक दीर्घकालिक योजना है कि परिसर में द्रौपदी मुर्मू स्पोर्ट्स एंड फूड कैंपस विकसित किया जाएगा। गौरतलब है कि राष्ट्रपति को कदमा का प्रोग्राम खत्म होने के बाद मरीन ड्राइव होकर खरकई लिंक रोड व मानगा गोलचक्कर होते हुए भुइयांडीह के रास्ते बारीडीह पहुंचाया गया। बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के सामने लोग राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। सभी हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रपति जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। एक व्यक्ति उदय कुमार सिह ने कहा कि कभी उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि राष्ट्रपति उनके इलाके में आएंगी। राष्ट्रपति के बारीडीह आने से मन काफी खुश है।

    पैदल चल कर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन बच्चों को बांटे चॉकलेट बारीडीह में अपने वाहन से उतर गईं राष्ट्रपति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में श्री जगन्नाथ केंद्र का भूमि पूजन, राष्ट्रपति ने रखी आधारशिला
    Next Article बच्चा चोरी की अफवाह से डोकाकुली में मचा हड़कंप, एक महिला हिरासत में

    Related Posts

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.