Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सारंडा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, टोंटोगाढ़ा के पास शक्तिशाली IED बरामद कर किया गया नष्ट
    चाईबासा झारखंड

    सारंडा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, टोंटोगाढ़ा के पास शक्तिशाली IED बरामद कर किया गया नष्ट

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम। सारंडा जंगल स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने समय रहते विफल कर दिया। मनोहरपुर–चाईबासा मुख्य सड़क पर टोंटोगाढ़ा गांव के समीप नक्सलियों द्वारा लगाया गया एक शक्तिशाली आईईडी (IED) बरामद किया गया, जिसे सुरक्षाबलों ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। गुरुवार सुबह मुख्य मार्ग पर विस्फोटक होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने सुबह करीब 9:30 बजे से सड़क के दोनों ओर का यातायात पूरी तरह रोक दिया। राहगीरों और वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट कर आईईडी को निष्क्रिय किया, जिसके बाद आवागमन दोबारा शुरू हो सका।

     

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की गश्ती पार्टी को निशाना बनाने के उद्देश्य से सड़क किनारे विस्फोटक छिपाया था। खुफिया सूचना के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और टोंटोगाढ़ा के पास से आईईडी को बरामद कर लिया। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ा खतरा टल गया है तथा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया गया है। घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और मुख्य सड़कों पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएआई समिट और पैक्स सिलिका: तकनीकी शक्ति की ओर भारत
    Next Article झिल्लिंगोरा में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.