Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोहरदा जलापूर्ति फेज-3 को तकनीकी स्वीकृति, साकची-एग्रिको फ्लाईओवर को सैद्धांतिक मंजूरी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मोहरदा जलापूर्ति फेज-3 को तकनीकी स्वीकृति, साकची-एग्रिको फ्लाईओवर को सैद्धांतिक मंजूरी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोहरदा जलापूर्ति फेज-3 को तकनीकी स्वीकृति, साकची-एग्रिको फ्लाईओवर को सैद्धांतिक मंजूरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के लिए राहतभरी खबर है। मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-3 के तहत जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) की क्षमता बढ़ाने के लिए 50 एमएलडी क्षमता के नए इंटेक वेल निर्माण को झारखंड सरकार ने 67.36 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि पर तकनीकी स्वीकृति दे दी है। राशि निर्गत होते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्न के जवाब में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शीघ्र कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से शहर की बड़ी आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। उल्लेखनीय है कि मोहरदा जलापूर्ति योजना का पुनर्जीविकरण, जीर्णोद्धार, संचालन एवं रख-रखाव पीपीपी मोड में किया जा रहा है, जिसमें 60 प्रतिशत व्यय जुस्को लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) तथा 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी।

    इसी क्रम में, साकची से एग्रिको तक प्रस्तावित फ्लाईओवर को भी सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि टाटा स्टील लिमिटेड से एनओसी प्राप्त होते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विधायक ने कहा कि साकची क्षेत्र में भारी वाहनों और व्यावसायिक गतिविधियों के कारण जाम की समस्या बनी रहती है, फ्लाईओवर बनने से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

    इन दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति से जमशेदपुर में स्वच्छ जलापूर्ति और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद जताई जा रही है।

    मोहरदा जलापूर्ति फेज-3 को तकनीकी स्वीकृति साकची-एग्रिको फ्लाईओवर को सैद्धांतिक मंजूरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी मरीजों के बेहतर उपचार को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला
    Next Article श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बैंड-बाजा, भक्तिमय संगीत एवं जयकारों के साथ सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य कलश यात्रा, कलश यात्रा में भक्तों का उमड़ा सैलाब

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.