Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट प्रमंडलीय आयुक्त व डीआईजी ने कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट और रूट लाइन का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट प्रमंडलीय आयुक्त व डीआईजी ने कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट और रूट लाइन का किया निरीक्षण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट प्रमंडलीय आयुक्त व डीआईजी ने कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट और रूट लाइन का किया निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तैयारियों की समीक्षा के क्रम में कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम तथा पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोटा ने वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट एवं रूट लाइन का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी कारकेड रिहर्सल में भी शामिल हुए।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल—श्री जगन्नाथ स्प्रिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर, कदमा तथा मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज—का जायजा लिया। एयरपोर्ट से कदमा और बारीडीह स्थित कार्यक्रम स्थलों तक की सुरक्षा व्यवस्था, परिगमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग, अग्निशमन व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

    अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग और बलों की तैनाती की विस्तृत जानकारी आयुक्त को दी गई।

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप कारकेड रिहर्सल संपन्न कराया गया है। प्रतिनियुक्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है। पिछले दो दिनों से एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक वीआईपी मूवमेंट की समयबद्धता और सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को पूर्णतः सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं तथा आवश्यक तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।

    एयरपोर्ट और रूट लाइन का किया निरीक्षण राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर एनआईटी परिसर व मार्गों का संयुक्त निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्तदान से जीवनदान” — जादूगोड़ा में मारवाड़ी महिला मंच का प्रेरणादायी शिविर आयोजित
    Next Article प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी मरीजों के बेहतर उपचार को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.