Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्तदान से जीवनदान” — जादूगोड़ा में मारवाड़ी महिला मंच का प्रेरणादायी शिविर आयोजित
    जमशेदपुर झारखंड

    रक्तदान से जीवनदान” — जादूगोड़ा में मारवाड़ी महिला मंच का प्रेरणादायी शिविर आयोजित

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जादूगोड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की जादूगोड़ा शाखा द्वारा अग्रसेन भवन, जादूगोड़ा में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार, डीआईजी मेडिकल श्रीमती उर्मिला गारी, क्षेत्रीय काबा अध्यक्ष श्रीमती रेणुका एवं महिला मंच की पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार, मोहम्मद जावेद, श्रीमती रेणु कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    शिविर में सीआरपीएफ के जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। तूरामडीह कॉलोनी के राजेश कुमार ने 28वीं बार रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। आसपास एवं दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंकित जांच घर के सुशांत ने अपनी टीम के साथ निशुल्क रक्त जांच शिविर लगाया। यूसीआईएल के पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्तम कुमार मांझी ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की, वहीं पूर्णिमा नेत्रालय से मनीष राज की टीम ने नि:शुल्क नेत्र जांच कर सेवा प्रदान की। ब्रह्मानंद चिकित्सालय की टीम ने डॉ. के नाग एवं श्रीमती गीता सिंह के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया।

     

    इस अवसर पर डीआईजी रमेश कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि यह सीधे किसी के जीवन को बचाता है। यह दान अमीर-गरीब और जात-पात से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का प्रतीक है। उन्होंने महिला मंच के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

     

    कार्यक्रम में कमांडेंट पंकज सिंह, उपकमांडेंट नीरज कुमार, पवन कुमार, सहायक कमांडेंट जफर आलम एवं मकसूद आलम भी मौजूद थे। मंच संचालन डॉ. सुशील अग्रवाल ने किया। मारवाड़ी सम्मेलन के राजकुमार गुप्ता, किशोर कावटिया, अनिल कुमार अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग दिया। शिविर को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला मंच की सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव 27 से, निकलेगी 12 किमी निशान पदयात्रा
    Next Article राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट प्रमंडलीय आयुक्त व डीआईजी ने कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट और रूट लाइन का किया निरीक्षण

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.