Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिकी हंसदा के दुकान को रद्द करने का अनुशंसा, उमा गुप्ता के द्वारा कार्डधारियों को मिलेगा खाद्यान्न
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मिकी हंसदा के दुकान को रद्द करने का अनुशंसा, उमा गुप्ता के द्वारा कार्डधारियों को मिलेगा खाद्यान्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिकी हंसदा के दुकान को रद्द करने का अनुशंसा, उमा गुप्ता के द्वारा कार्डधारियों को मिलेगा खाद्यान्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। ग्वाल काटा पंचायत के पीडीएस दुकानदार मिकी हंसदा के दुकान को निलंबित कर कालिकापुर के पीडीएस दुकानदार उमा गुप्ता के दुकान से टैग कर दिया गया है। उमा गुप्ता के द्वारा मिकी हंसदा के कार्डधारियों को फरवरी माह से खाद्यान्न वितरण करना टेढ़ा खीर के बराबर होगा। आहार पोर्टल के अनुसार वर्ष 2026 में फरवरी माह का मिकी हंसदा का कुल आवंटन 44.45 क्विंटल है। जबकि उसे 36.46 क्विंटल ही खाद्यान्न मिलेगा। यानी 7.99 क्विंटल कम मिलेगा। इसी तरह मिकी हंसदा में टैग मां मनसा महिला समिति के फरवरी माह का कुल आवंटन 57.60 क्विंटल है। जबकि उसे 45.57 क्विंटल ही खाद्यान्न मिलेगा। यहां भी 12.03 क्विंटल कम खाद्यान्न का उठाव होगा। कुल 265 कार्डधारियों के बीच 59 प्रतिशत कार्डधारी को ही राशन दिया गया। विगत अक्टूबर माह में खाद्यान्न वितरण के बाद जो अवशेष बचा वह फरवरी माह में काटकर ही आवंटन बनाया गया। अर्थात 20 क्विंटल खाद्यान्न फरवरी माह में कम मिलेगा। इतना ही नहीं आगे मार्च माह में भी मिकी हंसदा के हिस्से का कुल आवंटन के बदले उसे 35.80 क्विंटल ही खाद्यान्न मिलेगा। 8.65 क्विंटल यहां भी कम मिलेगा। मां मनसा महिला समिति को भी कुल आवंटन का 43.70 क्विंटल मिलेगा। जिसके फलस्वरूप 13.90 क्विंटल खाद्यान्न कम उठाव होगा। अगस्त 2025 में मिकी हंसदा को कुल आवंटन 90.88 क्विंटल में से मात्र 2.90 क्विंटल ही खाद्यान्न का वितरण किया गया। यानी 87.98 क्विंटल खाद्यान्न अवशेष रहा। अगस्त माह 2025 में अवशेष खाद्यान्न के अनुसार जनवरी माह 2026 में, सितंबर माह के अवशेष के अनुसार फरवरी में , अक्टूबर माह के अवशेष के अनुसार मार्च में तथा नवंबर माह के अवशेष के अनुसार अप्रैल 2026 में खाद्यान्न काटकर मिलेगा। जनवरी में वितरण जीरो जीरो है। इसका अवशेष मई माह के आवंटन में कटेगा। इसके बाद जून से उसे कुल आवंटन का उठाव होगा। अब फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई माह का कुल आवंटन से उमा गुप्ता को काटकर मिलेगा। ऐसी परिस्थिति में टैग दुकानदार उमा गुप्ता के लिए राशन वितरण करना टेढ़ा खीर स्वीट होगा। कार्डधारियों को अब चार माह कम राशन से ही संतुष्ट होना पड़ेगा। अन्यथा उमा गुप्ता के लिए राशन का वितरण मुश्किल है। कार्डधारियों का भी कर्तव्य बनता है कि वे पंचिंग मशीन में शत प्रतिशत कार्डधारी फिंगर प्रिंट करें।

    * मिकी हंसदा को 5 लाख 20 हजार रुपए नजरत में जमा करने के निर्देश के बाद दुकान को रद्द करने का भी अनुशंसा

     

    पोटका के अंचल पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निकिता बाला ने मिकी हंसदा के दुकान के जांच के बाद पाया कि उसके दुकान में मात्र 5 क्विंटल ही खाद्यान्न अवशेष है। जबकि 130 क्विंटल खाद्यान्न कालाबाजार में बिक्री कर दिया गया है। विगत 17 फरवरी के पात्रानुसार उसे सात दिनों के अंदर तीन माह का खाद्यान्न स्टॉक 130.36 क्विंटल का राशि बाजार मूल्य 40 रु प्रति किलो ग्राम एवं 12 प्रतिशत ब्याज राशि के हिसाब से प्रखंड नजरत में ब्याज सहित कुल 582400 रुपया दुकानदार को जमा करना था। लेकिन दुकानदार ने आज की तिथि तक राशि जमा नहीं किया। जिसके फलस्वरूप पोटका के अंचल पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निकिता बाला ने दुकान को रद्द करने का अनुशंसा किया है।

    उमा गुप्ता के द्वारा कार्डधारियों को मिलेगा खाद्यान्न मिकी हंसदा के दुकान को रद्द करने का अनुशंसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक संजीव सरदार ने जादूगोड़ा स्थित सीआरपीएफ समूह केंद्र के ऊपर से गुजर रही 132 केवी लाइन के स्थानांतरन के लिए वि सभा मे उठाया प्रश्न
    Next Article जमशेदपुर में 27 फरवरी को निकलेगी भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना

    Related Posts

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    संस्था ‘यात्रा’ ने 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे छठ पूजा के सूप एवं पूजन सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.