Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के अंतिम दिन अनिल मोदी ने वार्ड 18 में किया व्यापक जनसंपर्क, पदयात्रा में दिखा जनसमर्थन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के अंतिम दिन अनिल मोदी ने वार्ड 18 में किया व्यापक जनसंपर्क, पदयात्रा में दिखा जनसमर्थन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के अंतिम दिन अनिल मोदी ने वार्ड 18 में किया व्यापक जनसंपर्क, पदयात्रा में दिखा जनसमर्थन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जुगसलाई। जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष तथा वार्ड संख्या 18 से प्रत्याशी अनिल मोदी ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न बस्तियों एवं गलियों में व्यापक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान पूरे वार्ड में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला तथा स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

     

    पदयात्रा के क्रम में अनिल मोदी ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया तथा अपनी लगभग 30 वर्षों की सामाजिक एवं जनसेवा की सक्रियता को आधार बनाते हुए समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा कि वे सदैव वार्ड के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहे हैं और आगे भी वार्ड के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

     

    जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अनिल मोदी का वार्ड से वर्षों पुराना जुड़ाव है और उन्होंने हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े रहकर सेवा कार्य किया है। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सक्रियता, सरल स्वभाव एवं जनसेवा के समर्पण के आधार पर उनकी विजय सुनिश्चित है।

     

    इस अवसर पर वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने अनिल मोदी के पक्ष में जनसमर्थन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पदयात्रा के दौरान पूरे वार्ड में सकारात्मक माहौल देखने को मिला, जिससे स्पष्ट है कि वार्डवासी विकास, अनुभव एवं सक्रिय नेतृत्व को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : क्षेत्र में अमन-चैन व विकास के लिए रिंकू सिंह को भारी बहुमत विजयी बनाएं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पदयात्रा में दिखा जनसमर्थन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में एनडीए की बाइक रैली, हजारों कार्यकर्ता शामिल; विकास के मुद्दे पर मांगा समर्थन
    Next Article मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने अंतिम दिन झोंकी ताकत , कही हमारी जीत पक्की 

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.