Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई नगर परिषद चुनाव अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 
    जमशेदपुर झारखंड

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 20, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर : जुगसलाई में निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह के पक्ष में शुक्रवार को भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह जुगसलाई पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो एवं पदयात्रा कर लोगों से भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

     

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप

    उन्होंने कहा कि रिकू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं। रिंकू सिंह विजयी होंगी, तो भारत की राष्ट्रीयता में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि स्व. शिबू सोरेन के जीवन का उद्देश्य आदिवासी समुदाय के लोगों की रक्षा रहा। इसके साथ ही उन्होंने स्व. शिबू सोरेन के पुत्र व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन पर घुसपैठियों की रक्षा करने का आरोप लगाया।

     

    नगर सुरक्षित रहेगा, तो देश भी सुरक्षित रहेगा

     

    इस क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नगर के साथ देश की सुरक्षा का सीधा संबंध है। क्योंकि, नगर सुरक्षित रहेगा, तो जिला और राज्य सुरक्षित रहेगा। ये तीनों सुरक्षित रहेंगे, तो देश भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए जरूरी है कि नगर परिषद के चुनाव को राज्य व देश के हित से जोड़ कर देखें।

     

    केंद्र सरकार ने सभी को सम्मान दिया

     

    उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सभी को सम्मान दिया है। एससी-एसटी व ओबीसी को सम्मान दिया। वहीं यूजीसी के मुद्दे पर स्टे लग चुका है। इस पर कोई राजनीति नहीं होने जा रही है।

     

    क्या विदेशियों को वोट देने देंगे?

     

    इसके अलावा एसआईआर के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इसे लेकर बिहार, असम, केरल, पश्चिम बंगाल में राजनीति हो रही है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार का उद्देश्य देशवासियों को वोट से अधिकार से वंचित करना नहीं, बल्कि विदेशियों को रोकना है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से सवालिया लहजे में कहा कि क्या आप विदेशियों को वोट देने देंगे? इस पर लोगों का जवाब था नहीं।

     

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड में सत्तारूढ़ इंडी गठबंधन चालबाजी कर राजनीति करता है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मैं भी एक कार्यकर्ता हूं और हमारा सिद्धांत बहुजन हिताय है। जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में इंडी गठबंधन की रणनीति को भी उन्होंने चालबाजी बताया। उन्होंने कहा कि यहां झामुमो और कांग्रेस ने अलग-अलग उम्मीदवारों को इसलिए समर्थन दिया है, ताकि उनके ही दल संबंधित एक समुदाय विशेष से जुड़े अन्य उम्मीदवार को इसका फायदा मिल जाए।

     

    एक रहेंगे सेफ रहेंगे…

     

    अपने संबोधन के दौरान रोड शो में लग रहे नारे को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अंग्रेजों और ने देश को बांट कर राज किया। मौजूदा दौर में भी यही साजिश चल रही है। इसलिए यह नितांत आवश्यक है कि हम एकजुट रहें। क्योंकि “एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे।”

     

    नगर परिषद के विकास के लिए 5000 करोड़

     

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश भर में नगर परिषद क्षेत्रों के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपए दे रही है। इसके साथ ही झारखंड में रेलवे के विकास के लिए 70 हजार करोड़ रुपए की योजना बनाई है। 3400 किलोमीटर रेल लाइन का दोहरीकरण हुआ है।

     

    अल्पसंख्यक की परिभाषा पर पुनर्विचार की जरूरत

     

    गिरिराज सिंह ने कहा कि वर्तमान में अल्पसंख्यक की परिभाषा पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। क्योंकि, देशभर में सिखों व जैन धर्मावलंबियों की संख्या कम होती जा रही है। ईसाई धर्मावलंबियों की भी संख्या कम हुई है। लेकिन एक समुदाय विशेष के लोग अब देश में अल्पसंख्यक नहीं रहे हैं। वे अल्पसंख्यक के रूप में सिख, जैन व ईसाई समुदाय के लोगों की हकमारी कर रहे हैं। ऐसे में इस पर सड़क से लेकर संसद तक चर्चा होनी चाहिए। इस पर संघर्ष होना चाहिए।

     

    इससे पूर्व रोड शो टाटानगर रेलवे स्टेशन के निकटस्थ प्रदीप मिश्र चौक से आरंभ हुआ, जो वीर कुंवर सिंह चौक, स्टेशन रोड, गौशाला चौक, नया बाजार, मारवाड़ी पाड़ा रोड होते हुए चौक बाजार पहुंचा। यहां से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं व जनसैलाब के साथ जुगसलाई नगर परिषद के निकटस्थ गुरुद्वारा तक पदयात्रा की।

     

    ये थे शामिल

     

    रोड शो में प्रत्याशी रिंकू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, विनोद सिंह, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हनु जैन, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, महेंद्र प्रकाश जैन, जुगसलाई नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मुरलीधर केडिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विश्व हिंंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा के काली शर्मा, स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रधान महेंद्र पाल सिंह, चेयमैन हरदीप सिंह, रविंदर सिंह भाटिया, रवि सिंह भाटिया, इंदरपाल सिंह, राजा भाटिया समेत भाजपा व एनडीए घटक दलों के अनेक कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजवाहर नगर में कांग्रेस का वोट पर्ची वितरण अभियान, मतदाताओं को किया जागरूक
    Next Article वार्ड संख्या 5 से धनंजय कुमार राय ने मतदाताओं से मांगा समर्थन

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.