Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से आगामी 14 मार्च 2026 को बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत केवल न्यायिक विवादों के निष्पादन का मंच नहीं, बल्कि आम जनता को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को जन-उन्मुख, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया।

     

    *परिसंपत्ति वितरण एवं योजनाओं की जानकारी*

     

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। इसमें सामाजिक सुरक्षा, श्रम, कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, उद्योग, नगर निकाय एवं अन्य विभागों की योजनाओं के लाभ प्रदान किए जाएंगे। साथ ही परिसर में अलग-अलग विभागों द्वारा सूचना स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा लाभ प्राप्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी। उपायुक्त ने व्यापक जनभागीदारी पर जोर देते हुए प्रखंड एवं नगर निकाय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने तथा अधिकाधिक लाभुकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, बैंक प्रतिनिधि तथा संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

    बिरसा मुंडा टाउन हॉल सिदगोड़ा में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के फ्लाईओवर पर सजेगी झारखंड की संस्कृति, तीन पिलरों पर दिखी झलक
    Next Article पूर्वी विधानसभा में जनजातीय आस्था स्थलों के विकास को पहल, विधायक पूर्णिमा साहू ने मंत्री चमरा लिंडा को सौंपा प्रस्ताव

    Related Posts

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.