Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वार्ड 30 में कड़ा मुकाबला,15 साल के कार्यकाल पर सवाल, 25 साल की समाजसेवा का दावा
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    वार्ड 30 में कड़ा मुकाबला,15 साल के कार्यकाल पर सवाल, 25 साल की समाजसेवा का दावा

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव के अंतिम चरण में पहुंचते ही वार्ड संख्या 30 का चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। क्षेत्र में इस बार मुकाबला अनुभव बनाम असंतोष के बीच सिमटता नजर आ रहा है। एक ओर जहां पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल को लेकर विरोधी खेमे पर एंटी-इन्कंबेंसी और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कुमार उर्फ सतीश शर्मा अपनी 25 वर्षों की समाजसेवा को मुद्दा बनाकर जनता के बीच समर्थन मांग रहे हैं।

    चुनावी माहौल में यह साफ दिख रहा है कि इस बार शिक्षित और युवा मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। कई युवाओं का कहना है कि वे जातीय समीकरणों से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और व्यक्तिगत उपलब्धता को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका मानना है कि क्षेत्र को ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो हर परिस्थिति में उपलब्ध रहे और समस्याओं का त्वरित समाधान करे।

    सतीश शर्मा अपने लंबे सामाजिक कार्यों को प्रचार का प्रमुख आधार बना रहे हैं। समर्थकों के अनुसार उन्होंने वर्षों से जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, गंभीर बीमार मरीजों की सहायता करने और रक्तदाताओं का नेटवर्क खड़ा कर आपात स्थितियों में मदद पहुंचाने का कार्य किया है। बिना किसी पद पर रहते हुए लगातार सामाजिक सक्रियता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया जा रहा है।

    इधर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनाव चिन्ह ‘साइकिल पंप’ क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है और निर्दलीय उम्मीदवार की बढ़ती सक्रियता ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। विरोधी खेमे में भी रणनीति को लेकर मंथन जारी है।

    अब अंतिम फैसला मतदाताओं के हाथ में है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि वार्ड 30 की जनता अनुभव और सेवा के दावे पर भरोसा करती है या फिर पिछले कार्यकाल के आधार पर अपना निर्णय सुनाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 में वादों की बरसात या हकीकत से दूर सियासत, जनता ने उठाए तीखे सवाल
    Next Article निकाय चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क, सरायकेला एसपी ने किया मतदान केन्द्रों व चेकपोस्ट का निरीक्षण

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.